उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव में किशोरी अपने घर में काम कर रही थी। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी खननु सिंह की 12 वर्षीय पुत्री हर्षिता सिंह आज सुबह अपने घर में काम कर रही थी। तभी वहाँ छिपे हुए ज़हरीले सांप ने उसको काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो घर में हड़कम्प मच गया।

तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

