उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव में अपने घर की छत से उतरते समय किशोर का पैर सीढ़ियो पर फिसल गया। जिससे किशोर छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया।

तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रमवा गांव निवासी राजेश का 12 वर्षीय पुत्र अंकित आज सुबह अपने घर की छत से उतर रहा था। तभी सीढ़ियो पर उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया।

हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!