उत्तर प्रदेश फतेहपुर 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद में राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के वातावरण में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन गौरव शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपद के अन्य

पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। तिरंगा रैली थाना कोतवाली नगर से प्रारंभ होकर ज्वालागंज, बाकरगंज, सदर अस्पताल चौराहा होते हुए

आबूनगर चौकी पर संपन्न हुई। जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया।

पुलिस राष्ट्र की सेवा एवं सुरक्षा के अपने दायित्वों के साथ-साथ देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सदैव संकल्पित है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!