उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जय राम नगर जोनिहा रोड पर साइकिल पर सवार होकर शहर मजदूरी करने आ रहे मजदूर को चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे मजदूर रोड पर गिरकर घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के छतुवापुर गांव निवास विषपाल 40 वर्षीय पुत्र नर्सिंग साइकिल पर सवार होकर आज सुबह शहर मजदूरी करने आ रहा था। जब वह राधा नगर थाना क्षेत्र के जय राम नगर जोनिहा रोड पर पहुंचा तभी चार पहिया वाहन उसकी साइकिल को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार मजदूर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

