उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर व थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 15/16.08.2026 की रात्रि थाना क्षेत्रान्तर्गत हरकुण्डी पुलिया अमौली के पास हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 149/2026 धारा 331(4),305 बीएनएस थाना चांदपुर , मु0अ0सं0 91/2026 धारा 331(4),305 बीएनएस थाना चांदपुर, मु0अ0सं0 129/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना जहानाबाद में प्रकाश में आये आरोपी 1. सुमित कुमार उर्फ ज्वाला सोनकर पुत्र शिवबरन निवासी अमौली थाना चांदपुर 2. शोमिल पटेल पुत्र कामता निवासी सैंठी थाना चांदपुर 3. निहाल पुत्र शकील उर्फ शफीक सिद्दकी नि0 अमौली थाना चांदपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया । घायल/गिरफ्तार आरोपियो के कब्जे से दो अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व बरामदगी तीन जोडी पायल सफेद धातु, पांच सिक्के सफेद धातु के, पांच जोडी बिछिया सफेद धातु की व बरामदगी 20,500/- रूपये नगद एवं एक अदद अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की बरामद हुए । पुलिस मुठभेड़ में घायल सुमित कुमार उर्फ ज्वाला सोनकर पुत्र शिवबरन निवासी अमौली थाना चांदपुर के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया । प्रकरण के संबंध में थाना चांदपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास के संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों सहित अन्य जनपदों में 10 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

