उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सरसई गाँव मे अपने घर मे कपड़ा धो रही महिला को ज़हरीले साँप ने काट लिए तो वही कटोघन गाँव के समीप स्थित अपने खेत मे काम करने गई महिला को ज़हरीले साँपो ने काट लिया। जिसकी जानकारी उनके परिजनों को हुई तो परिजन उनको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने एक को रेफर कर दूसरी महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव निवासी राम गोपाल मौर्य की 55 वर्षीय पत्नी प्रेमा देवी आज सुबह अपने घर में नहाने के बाद कपड़े धो रही थी।

तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गाँव निवासी यशवंत सिंह की 50 वर्षीय पत्नी गोमती देवी गाँव के समीप स्थित अपने खेत में काम करने गई थी। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजनो ने उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए गोमती देवी को अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!