उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के।थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कस्बे के समीप अनियंत्रित स्कूटी गिरने से चालक महिला घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के सैनी थानां क्षेत्र के सिराथू कस्बा निवासी नौशाद अहमद की 30 वर्षीय पत्नी साबिया स्कूटी पर सवार होकर घर से अपनी रिस्तेदारी में फतेहपुर आ रही थी। जब उसकी स्कूटी थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कस्बे के समीप पहुंची तभी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे स्कुटी चला रही साबिया गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी थरियांव स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!