उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थानां पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 23 अदद पाउच जोशीला स्टार ब्रांड देशी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों/शराब की बिक्री व तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना बकेवर पुलिस द्वारा दिनांक 15.08.2026 को बाहद ग्राम मझिलेगांव मजरे शाहजहांपुर थाना बकेवर से आरोपी रोहित कुमार पुत्र कमलेश निवासी ग्राम शाहजहाँपुर (मझिलेगाँव) थाना बकेवर उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 23 अदद पाउच जोशीला स्टार ब्रांड देशी बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 105/2026 धारा 60 Ex. Act का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाई की गयी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!