उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में माह अगस्त के तृतीय शनिवार को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण आज दिन सोमवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के सयुंक्त तत्वाधान में तहसील बिन्दकी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने पर जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासकीय कार्याे में ढिलाई कदापि न बरती जाये।

उन्होंने कहा कि वादों ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराया जाय। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बिन्दकी में जिलाधिकारी के निर्देशन में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टालों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी ली और आवेदन भी किया। आज के समाधान दिवस में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन, सिंचाई, नलकूप, राजस्व आदि विभागों से संबंधित कुल 86 शिकायतकर्ताओं से शिकायतें प्राप्त हुई, के सापेक्ष 13 का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दिया गया, 73 शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर उप जिलाधिकारी बिन्दकी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीआरडीए, डीसी मनरेगा। उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, , एल डी एम, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, ईओ, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

