Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव के समीप स्थित अपने खेत गए किसान को जहरीला सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी सूरज पाल का 34 वर्षीय पुत्र धर्म राज गाँव के समीप स्थित अपने खेत गया था तभी वहाँ उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताइ तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरन्त परिजनों द्वारा फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने धर्मराज को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By