फतेहपुर जिले में मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश वृद्धि कार्यक्रम हेतु लोकभवन सभागार, लखनऊ से उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश वितरण के सम्बन्ध में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के सभी विधानसभाओं में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के समस्त उचित दर विक्रेताओं को पूर्व में दिये जो रहे लाभांश रूपया 90 प्रति कुन्तल में रूपया 35 प्रति कुन्तल की वृद्धि करते हुये अर्थात कुल रूपया 125 प्रति कुन्तल करने की घोषणा की गयी है, साथ ही सिंगल स्टेज डोर-स्टेप-डिलेवरी के अन्तर्गत ई-पॉश आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारम्भ भी किया गया। जिसका सजीव प्रसारण जनपद के सभी 06 विधानसभाओं में किया गया। विधानसभा सदर के विकास खण्ड तेलियानी में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अन्नू श्रीवास्तव, मा0पूर्व विधायक विक्रम सिंह, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की उपस्थिति में देखा व सुना गया। विधानसभा अयाहशाह के विकास खण्ड बहुआ में विधायक विकास गुप्ता, विधानसभा जहानाबाद के विकास खण्ड खजुहा में विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल,

विधान सभा बिन्दकी के विकास खण्ड मलवां में विधायक जय कुमार सिंह जैकी, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, विधानसभा खागा के विकास खण्ड विजयीपुर में ब्लॉक प्रमुख हसवा विकास पासवान, विधानसभा हुसैनगंज के विकास खण्ड हथगाम में पूर्व विधायक रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में देखा व सुना गया। जिसके लिये समस्त उचित विक्रेताओं द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को हार्दिक धन्यवाद देते हुये विधानसभावार उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधियों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), उप जिलाधिकारी सदर, खागा , बिन्दकी , जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

