उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक गांव में अपने घर की छत से उतरते समय महिला का पैर सीढ़ियो पर फिसल गया। जिससे महिला छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोर्राकनक गांव निवासी विजास की 26 वर्षीय पत्नी रंजना देवी आज सुबह अपने घर की छत से उतर रही थी। तभी सीढ़ियो पर उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन इलाज के लिए बहुआ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
