Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर जीटी रोड पर स्थित डाक बंगले के समीप ई-रिक्शे ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। हादशे कि जानकारी उनके परिजनों को हुई तो घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर ख़लीलगंज मोहल्ला निवासी रामपाल का 26 वर्षीय पुत्र महेंद्र और मोहल्ला निवासी मधु प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र बब्लू दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर आबुनगर में स्थित डाक बंगले के समीप पहुंची। तभी ई-रिक्शे ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार महेंद्र और बब्लू दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By