उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले वीरांगना महारानी अवंतिबाई लोधी की जयंती रविवार को जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। वीरांगना अवंतीबाई लोधी क्रांति सेना के नेतृत्व में भव्य झांकी निकाली गई जो गाजे-बाजे के साथ महारानी अवंतिबाई चौराहा, निकट जिलाधिकारी आवास पहुंची। वहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अक्षय लोधी, सपा सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी और नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए। सभी ने महारानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।पूर्व ब्लॉक प्रमुख अक्षय लोधी ने कहा कि महारानी अवंतिबाई ने देश की आजादी के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर संघर्ष किया। उनका जीवन आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है। सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी ने कहा कि 1857 की क्रांति में अवंतिबाई का योगदान अविस्मरणीय है। समाज को उनके आदर्शों को अपनाकर बेटियों की शिक्षा और समान अवसरों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। राममूरत बाबू कल्याण सिंह स्मारक सेवा समिति के अध्यक्ष ने भी महारानी के जीवन संघर्षों को याद किया और युवाओं से उनके पदचिन्हों पर चलने की अपील की। वक्ताओं ने बताया कि महारानी अवंतिबाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्य प्रदेश के रामगढ़ रियासत में हुआ था। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा संभाला और 20 मार्च 1858 को देश की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दे दिया।इस अवसर पर डॉ. फूल सिंह लोधी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय लोधी, रामजी लोधी, बलराम सिंह लोधी, मोहन सिंह लोधी महामंत्री, रामसजीवन उपाध्यक्ष, राम विशाल कोषाध्यक्ष, डॉ. सूर्यपाल सिंह लोधी, उदय सिंह लोधी, राजू लोधी, अरुण लोधी, उर्मिला लोधी, वीरेंद्र लोधी, कमला सिंह लोधी, केपीओ सिंह लोधी, राजकुमार सिंह लोधी, संतोष सिंह लोधी, अंकित सिंह लोधी सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

