कृपया जनपद के विभिन्न औद्योगिक आस्थान में अवस्थित समस्त उद्यमियो तथा अन्य उद्यमी बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि उद्योग विभाग द्वारा जारी औद्योगिक आस्थान प्रबन्धन नीति-2025 एवं सम्बन्धित एस०ओ०पी० तथा औद्योगिक आस्थान प्रबन्धन हेतु विकसित किये गये पोर्टल के क्रियाविधि के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में दिनांक 17.08.2026 को अपरान्ह 4:30 बजे से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश में औद्योगिक आस्थानों में भूखण्ड आवंटन हेतु प्रचलित प्रक्रिया के सम्बन्ध में भी अवगत कराया जायेगा। आप सभी से अनुरोध है कि कार्यशाला में ससमय प्रतिभाग करने का कष्ट करें.
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 904468441
