Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के बरकतपुर गांव में सोमवार को जहरीले कीड़े के काटने से किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बरकतपुर गांव के रैदास मोहल्ला निवासी धनराज का 15 वर्षीय पुत्र गोलू रात में भोजन करने के बाद सोने के लिए चारपाई पर जा रहा था। इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। कीड़े के काटने के बाद किशोर की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर होती गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को दी। घटना की सूचना पर पुलिस व राजस्व टीम गांव पहुंची और अग्रिम कार्यवाई कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में इस घटना से दहशत का माहौल है। लोग जहरीले कीड़े के काटने से हुई किशोर की मौत को लेकर परिजनों में रोकर बुरा हाल हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By