Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गोली गाँव में सोमवार की सुबह सबमर्सिबल पंप चालू करने गया युवक करंट की चपेट में आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सलेमपुर गोली गांव निवासी गनेश का 27 वर्षीय पुत्र बुधराम सुबह लगभग छह बजे अपने निजी सब्मर्सिबल चालू करने गया था। जैसे ही उसने स्टार्टर को छुआ करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी मृतक के पड़ोसी रामचन्द्र व फूलचन्द्र ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By