उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा विधानसभा क्षेत्र के संग्रामपुर में वीरांगना अवंतिका बाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में खागा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी, सपा नेता एवं पूर्व डीआइजी रामतीर्थ परमहंस पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। रामतीर्थ परमहंस ने वीरांगना अवंतिका बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने उनके वीरता, अदम्य साहस और देश के इतिहास में योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया साथ ही लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं ने झांकियां भी निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान खागा विधानसभा क्षेत्र के लोधी समाज के लोगों से सामाजिक एवं जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में रामतीर्थ परमहंस ने वीरांगना अवंतिका बाई लोधी की जयंती पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

