उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद में कांग्रेस पार्टी गांव गांव तक मजबूती को लेकर संगठन सृजन अभियान के तहत जनपद में आये राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों में राष्ट्रीय सचिव बीरेंद्र राठौर, प्रदेश महा सचिव कनिष्क पांडेय, प्रदेश चेयर मैन अवनीश सलूजा जिला संगठन के साथ सभी ब्लाकों में जाकर ब्लॉक कमेटियों से मुलाकात कर पार्टी की वस्तुस्थिति का जायजा ले रहे है। जहां एक ओर संगठन में आपसी खींचा तानी के चलते विरोधी सक्रिय हैं तो वही दूसरी ओर मौजूदा जिला संगठन जिले में अपनी पैठ मजबूत दिखाने का बराबर प्रयास कर रहा है। इन परिस्थितियों के विपरीत जिले में प्रवास कर रहे पर्यवेक्षक बड़ी संजीदगी के साथ हर पहलू में अपनी नजर गड़ाए हुए प्रतिदिन की रिपोर्ट राहुल गांधी तक पहुंचा रहे है। पार्टी कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों के अतिरिक्त जिले के समाजसेवियों, गणमान्य व्यक्तियों से मिलकर विस्तृत जानकारी निकाल रहे पर्यवेक्षक अब तक चार ब्लाकों का दौरा कर चुके हैं। एक सवाल के जवाब में प्रवेक्षक बीरेंद्र राठौर ने बताया कि उनके द्वारा सभी कांग्रेस जनों से मुलाकात कर पार्टी की स्थिति का आंकलन किया जा रहा है जो जिले में अच्छी नजर आ रही है। पर्यवेक्षकों के साथ जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा पार्टी प्रवक्ता ई०देवी प्रकाश दुबे, उपाध्यक्ष कलीम उल्ला सिद्दीकी, अरुण जायसवाल भी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

