Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गाँव में सोमवार की सुबह खेत में काम करते समय जहरीले साँप ने किसान को काट लिया। परिजन उसको उपचार के लिए सीएचसी ला रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार दरियापुर गांव निवासी स्व0 मंगल प्रसाद का 65 वर्षीय पुत्र कल्लू सोमवार की सुबह खेत में काम करने गया था। इसी दौरान उसे जहरीले साँप ने काट लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे उपचार के लिए बिन्दकी सीएचसी ला रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By