Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मुहल्ला कालिकन रोड में सोमवार की सुबह पड़ोसी की दीवार ढह जाने से दम्पति सहित चार लोग मलवे में दबकर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दम्पति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मसवानी मुहल्ला कालिकन रोड निवासी अंसार पुत्र बाबू अपनी पत्नी जमीला 40 वर्ष के साथ घर में था। जबकि 22 वर्षीय भतीजा कलीम व 20 वर्षीय अयान मौजूद था। इसी दौरान पड़ोसी इरफान की दीवार उनकी छत पर गिर गई। जिसके चलते अंसार का घर ढह गया। मलबे में दम्पति व भतीजे दब गए। आनन-फानन पास-पड़ोस के लोगो ने जल्दी जल्दी मलबा हटाया और गंभीर घायल दम्पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने जमीला की हालत गंभीर होने पर उसको अल्लीपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर दिया तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं गम्भीर रूप आए घायल पति अंसार को डॉक्टर अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। मामूली रूप से घायल कलीम ने बताया कि वह व उसका छोटा भाई अयान हादसे में घायल हो गए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By