Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास खंड असोथर के एडीओ पंचायत कार्यालय में सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार्यालय की जर्जर छत की सीलिंग अचानक भरभराकर गिर गई। घटना रात में होने के कारण करीब आधा दर्जन कर्मचारी और आने-जाने वाले ग्रामीण बाल-बाल बच गए। कर्मचारियों के अनुसार सीलिंग गिरने के साथ ही फांटियों में करंट दौड़ने की शिकायत भी सामने आई है। इसके अलावा छत से लगातार पानी टपकने से कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण अभिलेख, लैपटॉप, कंप्यूटर और प्रिंटर के खराब होने का डर बना हुआ है। कार्यालय में प्रभारी एडीओ पंचायत ललित कुमार गौतम, ब्लॉक सामान्य आदेश कुमार श्रीवास्तव, कंप्यूटर ऑपरेटर जयप्रकाश, सज्जन कुमार और संदीप कुमार मिश्रा सहित अन्य स्टाफ तैनात हैं। यहां विकासखंड की 44 ग्राम पंचायतों से जुड़े सारे रिकॉर्ड रखे जाते हैं।कर्मचारियों ने बताया कि सीलिंग गिरने के बाद से कार्यालय में बैठकर फाइल का काम करना मुश्किल हो गया है। ऊपर लटके तारों के संपर्क में आने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने छत और विद्युत व्यवस्था दोनों की तत्काल जांच और मरम्मत की मांग की है। ग्रामीणों ने भी चिंता जताई। उनका कहना है कि दिन के समय अगर सीलिंग का बड़ा हिस्सा गिरता तो कर्मचारियों के साथ-साथ काम से आए ग्रामीण भी चपेट में आ सकते थे। संयुक्त खंड विकास अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि कार्यालय की छत की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार कराकर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।फिलहाल कार्यालय में काम करने वाले और आने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। कर्मचारियों की मांग है कि रिकॉर्ड और उपकरणों की सुरक्षा को देखते हुए मरम्मत में देरी न की जाए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By