Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर अपर जिलाधिकारी ( वित्त/राजस्व) विनय पाण्डेय की अध्यक्षता में गोरखपुर में आयोजित पी0आर0डी0 जवानों के सम्मेलन का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में देखा व सुना गया। इस अवसर पर जनपद में प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारी एवं जवान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त /राजस्व) विनय पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की प्रांतीय रक्षक दल के जवानों से अनेक अपेक्षाएं हैं, इस हेतु पी0आर0डी0 जवान पुलिस विभाग के कर्मचारियों की भांति अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जब कोई सुरक्षाकर्मी अपने शरीर पर वर्दी धारण करता है तो उसके मनोबल में एक अदृश्य ऊर्जा स्पष्ट दिखाई देती है। पी0आर0डी0 जवान थानों, चौकियों, कांवड़ यात्रा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, गंगा यात्रा, कस्तूरबा विद्यालयों, न्यायालय, कलेक्ट्रेट, ट्रैफिक, बैंक एवं अन्य क्षेत्रों में सेवाएं दी जा रही हैं। सरकारी दायित्वों की पूर्ति में संबंधित कार्मिकों की रुचि अति महत्वपूर्ण कारक है। पी0आर0डी0 जवानों की वर्दी के साथ उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जाती है, जिसमें अनुशासन एवं सतर्कता अति आवश्यक है सरकारी कर्मचारी स्वयं की प्रेरणा एवं जिम्मेदारियों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। पी0आर0डी0 जवानों की कार्य शैली से प्रभावित होकर आज जवानों के वेतन भक्तों में बढ़ोतरी एवं कैशलेस योजना जैसे उपहार पारितोषक के रूप में प्रदान किया जा रहे हैं। प्रसारण के दौरान उपस्थित पी0आर0डी0 जवानों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना एवं जवानों के कल्याण हेतु शासन द्वारा शुभारंभ कैशलेश योजना तथा ड्यूटी भत्ता में बढ़ोतरी पर शासन-प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला कमांडेंट , जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं पी0आर0डी0 के जवान उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By