Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सहायक आयुक्त (खाद्य) ने बताया कि जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-॥ वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में आज दिनांक 18.08.2026 को जनपद में खोया निर्माण इकाई एवं बेकरी केक निर्माण इकाई पर कार्यवाई करके 04 नमूने लिये गये, 300 लीटर दूषित दूध नष्ट कराया गया तथा स्वच्छता से सम्बन्धित पूर्ण सुधार होने तक बेकरी को बंद कराया गया।, 1. ग्राम भदबा, थाना-मलवॉ स्थित खोया निर्माण इकाई कल्लू डेयरी के संचालक विनीत सैनी से खोया और दूध का एक-एक नमूना लिया गया। मौके पर लगभग 300 लीटर दूषित दूध को नष्ट कराया गया।, 2. खागा स्थित बेकरी केक निर्माण इकाई अंश बेकरी से केक का एक नमूना लिया गया स्वच्छता से सम्बन्धित पूर्ण सुधार होने तक बेकरी को बंद कराया गया।, 3. जी०टी रोड थरियॉव स्थित दूधिया कमलेश कुमार से दूध का एक नमूना लिया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार, अनुराधा कुशवाह, धीरज कुमार दीक्षित, दिनेश चन्द्र व देवेश मिश्रा उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By