उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अलग-अलग थानां क्षेत्रो में दो युवकों को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उनके परिजनों को हुई तो परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लोहारी अग्निहोत्री का पुरवा गांव में युवक घर में था। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो फोन पर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। इसी तरह राधा नगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ला निवासी राजेंद्र मौर्य का 30 वर्षीय पुत्र विनय मौर्य गाजीपुर थाना क्षेत्र के हरीरामपुर गांव में था। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share