Spread the love

उत्तर प्रदेश कोतवाली जिले की सदर क्षेत्र के रोड वेज बस स्टैण्ड अहमदगंज, मसवानी के पास यू0पी0-112 पर इवेन्ट संख्या P17082511904 के माध्यम से कॉलर राहुल सरोज द्वारा सूचना दी गई कि प्रयागराज से सैनी की यात्रा के दौरान बस संख्या UP58JT4324 में उनका बैग छूट गया है, जिसमें कीमती सामान एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए हैं। सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी संख्या UP32DG6254 द्वारा तत्काल कार्यवाई करते हुए रोडवेज टोल फ्री के माध्यम से उक्त बस के परिचालक से संपर्क किया गया। परिचालक द्वारा बताए गए स्थान पर पीआरवी टीम मात्र 7 मिनट में पहुंची और बस परिचालक से कॉलर का बैग प्राप्त कर सुरक्षित रखा गया। इसके उपरांत कॉलर को दूरभाष के माध्यम से सूचित कर मौके पर बुलाकर उसका बैग सकुशल सुपुर्द किया गया।
पीआरवी कर्मियों द्वारा की गई त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाई की कॉलर, उनके परिजनों एवं जनमानस द्वारा प्रशंसा की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By