उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर वितरित किये जाने हेतु कृषि यंत्रों का ई-लाटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण की समस्त योजनाओं के अन्तर्गत समस्त कृषि यंत्र / कृषि रक्षा उपकरणों की बुकिंग कृषकों द्वारा दिनाँक 16.07.2026 से 10.08.2026 तक विभागीय पोर्टल पर करने के उपरान्त कृषकों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में दिनाँक 21-08-2026 दिन शुक्रवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे से विकास भवन सभागार में किया जायेगा। जनपद के जिन कृषकों द्वारा दिनाँक 16.07.2026 से 10.08.2026 तक कृषि विभाग के पोर्टल पर विभिन्न प्रकार कृषि यंत्र प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन बुकिंग किया गया है उन सभी किसानों से अनुरोध है कि वह दिनाँक 21-08-2026 दिन शुक्रवार को पूर्वान्ह 10:45 बजे से विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली ई-लाटरी में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

