उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव घाना क्षेत्र के मीसा गाँव मे युवक ने अपने खेत का बैनामा उधार कर दिया। उसके बाद क्रेता के पैसा देने मुकरने से आहत होकर विक्रेता युवक ने फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके पड़ोसियों को हुई तो तुरंत उसको फांसी के फन्दे से उतार कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसको रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मीसा गांव निवासी रामकरन सिंह के 42 वर्षीय पुत्र सुकेत सिंह ने अपने खेत का बैनामा उधार कर दिया। बाद में क्रेता द्वारा पैसा देने से मुकरने से आहत होकर सुकेत सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके पड़ोसियों को हुई तो तुरंत उसको फांसी के फंदे से उतार कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालात गम्भीर देखते हुए उसको कानपुर ले जाने की सलाह दिया वही खबर लिखे जाने तक जिला अस्पताल में हीं उसका इलाज चल रहा था। सुकेत सिंह के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पड़ोसी महेश सिंह ने बताया कि सुकेत सिंह ने गांव निवासी को अपने खेत 3 लाख रुपए में बेच दिया और क्रेता पर विश्वाश करते हुए मात्र 40 हज़ार रुपए बयाना लेकर रजिस्ट्री ऑफिस में उसने पूरा पैसा प्राप्त करने का बयान दे दिया। उसके बाद क्रेता द्वारा पैसा देने से इनकार करने से आहत होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

