फतेहपुर जिले में राजस्व वादों एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने राजस्व, आबकारी, वन, स्टाम्प, खनिज, वाणिज्य कर, विद्युत, नगर निकायों, परिवहन एवं अन्य विभागों की लक्ष्य के सापेक्ष की गई वसूली की अद्यतन स्थिति को जाना और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मंडी निरीक्षक खागा, किशनपुर, जहानाबाद के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली करने वाले विभाग लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व की वसूली करे। प्रवर्तन की प्रभावी कार्यवाई करते हुए राजस्व की वसूली करे संबंधित विभाग। उन्होंने कहा कि राजस्व वादों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के अंतर्गत कराए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की वसूली कम है, कार्ययोजना बनाकर वसूली बढ़ाए, अन्यथा कार्यवाई के लिए तैयार रहे। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि मत्स्य पालन के पट्टे की नवीनीकरण की राशि जमा करने के लिए जो शेष है, पट्टाधारकों को नोटिस देते हुए नवीनीकरण की राशि जमा कराए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार बिन्दकी, खागा, एआरटीओ, परिवहन, आबकारी निरीक्षक, सहायक आयुक्त राज्य कर सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

