Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण, अभियोजना की स्थिति तथा जन सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गंभीर मामलों (महिला अपराध, गैंगस्टर, पॉक्सो एक्ट आदि) में प्रभावी पैरवी कर अभियोजन से संबंधित प्रकरणों में समयबद्ध कार्यवाई कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जाय। उन्होंने कहा कि अभियोजन अधिकारी एवं विवेचक आपस में समन्वय स्थापित कर न्यायालयों में साक्ष्यों एवं गवाहों की प्रस्तुति भी सुनिश्चित कराए ताकि दोषियों को सजा मिल सके। सामाजिक वानिकी , खाद्य सुरक्षा, बाट माप विभाग, जिला पूर्ति से संबंधित वादों को चिन्हित कर लोक अदालत में निस्तारण कराए। उन्होंने लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण करने पर विशेष बल दिया। तत्पश्चात जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नशीले पदार्थों की तस्करी एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग के रोकथाम के लिये कि गई कार्यवाई की विस्तृत समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री न होने पाए का विशेष ध्यान रखें, हेतु आबकारी, पुलिस विभाग समन्वय बनाकर प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाई करे, साथ ही निगरानी बनाए रखें । उन्होंने कहा कि भांग की दुकानों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करे कि भांग की दुकानों में केवल भांग की ही बिक्री हो रही है अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाय। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि नशामुक्ति संबंधी जन जागरूकता की जाय। उन्होंने कहा कि यदि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है या मादक पदार्थों का दुरुपयोग हो रहा हो कि सूचना मिलती है तो साझा करे ताकि प्रभावी रूप से कार्यवाई की जाय जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी, ज्येष्ठ अभियोजना अधिकारी, अभियोजना अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता, जिला पूर्ति अधिकारी, खाद्य सुरक्षा ,जिला विद्यालय निरीक्षक, ड्रग इंस्पेक्टर, आबकारी निरीक्षक सहित समिति के सदस्य सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By