उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहपुर का औचक निरीक्षण किया के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ – सफाई पीने के पानी की व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाएं देखीं। विद्यालय में बालिकाओं से बातचीत करते हुए उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई संतोषजनक होती है कि जानकारी ली बच्चियों द्वारा बताया गया कि विद्यालय में पढ़ाई अच्छी होती है। उन्होंने कहा की अपने रुचि के हिसाब से कैरियर चुनें तथा लक्ष्य निर्धारित करें व उस दिशा में कार्य करें।उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन कराने का निर्देश दिया और विद्यालय में पीने के पानी की व्यवस्था और अच्छी कराने तथा शौचालयों की नियमित साफ – सफाई कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

