उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के ठकुराइनपुर मजरे उमेदपुर गाँव मे आज सुबह घर की पुरानी छत भरभरा कर गिरने से मलवे में दबकर दो सगे भाई घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के ठकुराइनपुर मजरे उमेदपुर गाँव निवासी राज बहादुर का 18 वर्षीय पुत्र सुजीत और उसका छोटा भाई 8 वर्षीय शुशील आज सुबह दोनों अपने घर में थे।

तभी घर की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। और दोनों भाई छत के मलवे में दब गये। हादशे की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो आनन-फानन पास-पड़ोस के लोगो ने जल्दी जल्दी मलवा हटाकर घायल दोनों भाइयों को बाहर निकाल कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने दोनों भाइयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

