उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव के समीप बाइकों की भिड़न्त में एक बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के गुनीर गाँव निवासी गुलाब का 30 वर्षीय पुत्र राम करन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक गांव से कुछ दूर आगे बढ़ी तभी दूसरे सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक रामकरन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी राजू व पायलेट नारेंद्र के साथ अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

