उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थानां पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के 50 अभियोगों से संबंधित 624 लीटर अवैध शराब, अनुमानित कीमत 75425 रु/- का न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कराया गया विनष्टीकरण। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में न्यायालय के आदेश के अनुपालन एवं थाना मालखाने में रखे लम्बित मालों को नियमानुसार निस्तारण में थाना राधानगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 19.08.2026 को मालखाने में दाखिल कुल 50 अभियोगों से सम्बन्धित 624 लीटर बरामद अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75425 रु/- है, का गठित टीम की उपस्थिति में नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। इस प्रकरण में न्यायालय जे०एम०, फतेहपुर द्वारा दिनांक 14.08.2026 को बरामद अवैध शराब के विनष्टीकरण हेतु अनुमति प्रदान की गयी थी। न्यायालयीय आदेश के अनुपालन में गठित टीम थाना राधानगर पहुंची, जहां मालखाने में सुरक्षित रखे गये 50 अभियोगों से सम्बन्धित शराब के माल का सम्बन्धित अभिलेखों से मिलान एवं सत्यापन कराया गया। सत्यापन के उपरान्त नियमानुसार थाना क्षेत्र के बीसीसी ग्राउन्ड में गड्ढा खुदवाकर उक्त अवैध शराब के माल का गठित टीम के सदस्यों की उपस्थिति में विधिवत विनष्टीकरण कराया गया। सम्पूर्ण कार्यवाई राजस्व, पुलिस, आबकारी एवं अभियोजन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में पारदर्शी एवं नियमानुसार सम्पन्न करायी गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

