Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर देहुली गांव की मोड़ के समीप डीसीएम बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देहुली गांव निवासी अशरफ अली का 18 वर्षीय पुत्र मुबारक अली गाँव निवासी निजाम का 15 वर्षीय पुत्र कलाम और शरीफ का 17 वर्षीय पुत्र हमीद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब इनकी बाइक गाँव से निकल कर नेशनल हाईवे 2 पर गांव की मोड़ के समीप पहुंची।

तभी तेज रफ्तार डीसीएम बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक पर सवार तीनों घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए थरियांव सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी हरि ओम सचान व पायलेट दिनेश कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By