Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में राधानगर बहुआ रोड स्थित विनोद कुमार गुप्ता द्वारा संचालित मिठाई के गोदाम जहाँ पर जनपद के बाहर से लायी गयी मिठाईयाँ भण्डारित थी जिसको रक्षाबंधन के पर्व से पहले ग्रामीण बाजारों में आपूर्ति करने की तैयारी थी। प्राप्त अभिसूचना के आधार पर गोदाम पर कार्यवाई करते हुए बर्फी, रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन का नमूना लिया गया तथा लगभग 500 कि०ग्रा० रसगुल्ला और गुलाब जामुन सीज़ किया गया। लगभग 100 कि०ग्रा० दूषित मिठाईयाँ नष्ट करायी गयी। इस गोदाम में क्रीम एनालॉग के 48 पैकेट (48 लीटर) जो मिल्क प्रोडक्ट्स और रिफायण्ड पामोलीन ऑयल से निर्मित थी। इसके विक्रय एवं भण्डारण पर रोक होने के कारण नष्ट कराया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाह, धीरज कुमार दीक्षित, दिनेश चन्द्र व देवेश मिश्रा उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By