Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज नेशनल हाइवे 2 के बाईपास के समीप बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक युवक की।घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर देख कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव निवासी राम चन्द्र उर्फ बिहारी का पुत्र शैलेश अपने चचेर भाई सोम पुत्र रमेश 25 वर्ष के साथ बाइक से अपनी बहन की ससुराल मोहम्मदपुर कला गया था। बताते है कि देर शाम लगभग 8 बजे वापस लौटते समय जैसे ही यह लोग लोधीगंज एनएच 2 में पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे 35 वर्षीय शैलेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेस ने घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। वही पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By