उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने राजकीय बालिका इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया के दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्यनरत बालिकाओं से वार्तालाप कर उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया एवं विद्यालय में सभी सुविधाओं के बारी में पूछा, उन्होंने विद्यालय की प्रिंसिपल को निर्देशित करते हुए कहा की शौचालय की नियमित साफ सफाई कराएं व मेनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराएं तथा नियमित सभी विषयों का टेस्ट भी लें जिससे गुणवत्तायुक्त शिक्षा के साथ बच्चों के मनोबल में भी गुणात्मक प्रभाव पड़े। इसके पश्चात उन्होंने रसोई घर व विद्यालय परिसर में निर्मित नए भवन को देखा तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया की कार्यदाई संस्था से पत्राचार कर लिखित जानकारी लें की नए भवनों में शीलन कैसे आ गई। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरकंडी का औचक निरीक्षण किया के दौरान उन्होंने क्लासरूम में बच्चों व बच्चियों से वार्तालाप किया एवं उनसे आगे का क्या प्लान की जानकारी ली तथा अपने रुचि के हिसाब से कैरियर का चयन करने के बारे में बताया।प्रिंसिपल द्वारा विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया गया।जिलाधिकारी ने लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष, रसोईघर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

