उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के बाईपास जनता गाँव के समीप डम्पर ने दो बाइको को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों बाइको पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी गुलाब का 30 वर्षीय पुत्र शिवकुमार अपने गाँव निवासियों के साथ शटरिंग लगाने का काम करता था। शटरिंग लगाकर वापस घर लौटते समय जब कोतवाली क्षेत्र के बाईपास पर पहुंचे तभी रोड से गुज़रे डम्पर ने दो बाइको को टक्कर मार दिया। डम्पर की टक्कर से दोनों बाइको पर सवार तीन लोग गंभीर से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अभिषेक व पायलेट सागर के साथ शिव कुमार को और बाकी उसके दोनों साथियों को दूसरी एम्बुलेन्स से अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

