Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के करसवां गाँव के समीप ई-रिक्शा और बाइक की भिडन्त में दो किशोर घायल हो गये। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मेउली गांव निवासी छोटे लाल का 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन अपने चचेरे भाई अमित पुत्र पप्पू 17 के साथ बाइक पर सवार होकर सामान लेने जा रहे थे। तभी करसवां गाँव के समीप ई-रिक्शा से भिडन्त हो गयी। जिससे दोनो भाई घायल हो गये। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज।कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By