उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिला कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के संयुक्त नेतृत्व में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला।गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर ने कहा कि स्व. राजीव गांधी सच्चे देशभक्त और इंसानियत की मिसाल थे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था। उन्होंने देश को तकनीक, कंप्यूटर और पंचायती राज के माध्यम से विश्व में अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने का कार्य किया। उनके अधूरे सपनों को राहुल गांधी निश्चित रूप से पूरा करेंगे और हम सब उनके साथ हैं। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि राजीव गांधी सच्ची और ईमानदार राजनीति के पक्षधर थे। आज भी कांग्रेस पार्टी उन्हीं के आदर्शों का अनुसरण कर रही है और आने वाले समय में कांग्रेस ही देश को विश्व पटल पर स्थापित करेगी। इस अवसर पर पर्यवेक्षक राहुल राय, वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, माधुरी रावत, पप्पू पाल, कलीम उल्ला सिद्दीकी, इंजी. देवी प्रकाश दुबे, अरुण जायसवाल, ब्रजेश मिश्रा, राम नरेश महाराज, राजेंद्र लोधी, इंद्रजीत लोधी, आरिफ खान, राजू सिंह, नरेश निर्मल, मो. इजहार, सैयद सहाब अली, ओम प्रकाश कोरी, चौधरी मोइन राइन, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, मोहित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

