उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील कार्यालय बिन्दकी का औचक निरीक्षण किया के दौरान उन्होंने एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया की 5 साल पुराने वादों का गुणदोष के आधार पर प्राथमिकता से निस्तारण करें एवं बगैर मेरे अनुमोदन के तहसील स्तर पर पटल परिवर्तन न करें।नायब तहसीलदारों के क्षेत्र से संबंधित रजिस्टरों को देखा एवं सभी नायब तहसीलदारों को संबंधित रजिस्टर स्वयं नियमित चेक करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने जनगणना,संग्रह अनुभाग, मिसिलबंद रजिस्टर,व स्थापना अनुभाग देखा एवं लेखपालों की सर्विसबुक अद्यतन करने के निर्देश संबंधित पटल सहायक को दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा की नियमित तहसील के सभी पटलों का निरीक्षण करें एवं सभी पेशकारों की ट्रेनिंग भी कराएं दैवीय आपदा से संबंधित रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर प्राथमिकता के आधार पर मंगाए। तहसीलदार कोर्ट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वादों की फाइलों को देखा और कहा की धारा -67 के जो भी पुराने वाद हैं उनका तत्काल निस्तारण कराएं।एवं अन्य वादों का निस्तारण भी ससमय कराया जाय। इस अवसर पर एसडीएम बिन्दकी, तहसीलदार बिन्दकी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

