उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थानां पुलिस द्वारा शातिर चोरों के संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों गिरफतार करते हुए चोरी की एलईडी टीवी, बैटरी, इनवर्टर, डीजे उपकरण, नकदी, चोरी की स्कूटी एवं मोटर साइकिल सहित भारी मात्रा में चोरी का सामान व औजार बरामद किया। कल्यानपुर थाने पर वादी विजय प्रताप सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह निवासी परिहानडेरा, थाना कल्यानपुर द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि दिनांक 05/06.08.2026 की रात्रि में उनके प्रतिष्ठान कृष्णा इन्टर प्राइजेज (जी.टी. रोड गोविन्दपुर मोड़, मौहार, फतेहपुर), जहां ई-रिक्शा की सेल एवं सर्विस का कार्य होता है, में अज्ञात चोरों द्वारा कमरे का मेन ताला एवं सेन्टर लॉक तोड़कर कमरे में लगी 32 इंच की BUSH कंपनी की एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स, वाई-फाई, तार सहित तथा गोलक में रखी ₹34,400/- की नकदी चोरी कर ली गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कल्यानपुर पर मु0अ0सं0 184/2026 धारा 305/331 (4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। कल्यानपुर थाने पर वादी गुरु प्रसाद उर्फ गुड्डू पुत्र स्व० सुखदेव निवासी ग्राम मवइया, पोस्ट गुनीर, थाना कल्यानपुर द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि उनकी डीजे एवं इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की दुकान दूधीकागार में स्थित है, जिसमें दिनांक 11/12.08.2026 की रात्रि में चोरी हो गई। दिनांक 12.08.2026 को प्रातः करीब 07:00 बजे दुकान पहुंचने पर दुकान का शटर टूटा हुआ मिला तथा दुकान में रिपेयरिंग हेतु रखा सामान, जिसमें 02 अदद इन्वर्टर, बैटरी आदि शामिल थे, गायब मिले। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कल्यानपुर पर मु0अ0सं0 189/2026 धारा 305/331 (4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, फतेहपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिंदकी के नेतृत्व में आज दिनांक 20.08.2026 को थाना कल्यानपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोगों में प्रकाश में आये आरोपी शफीक पुत्र स्व. कमरूद्दीन, निवासीः मकान नं. 224, आवास विकास हंसपुरम, थाना नौबस्ता, जिला कानपुर नगर (उम्र लगभग 42 वर्ष), 2. माशूक शाह पुत्र यासीन शाह, निवासीः गुन्दापुर मजरे मदोकीपुर, थाना कल्यानपुर (उम्र लगभग 23 वर्ष), 3. राशिद उर्फ रमजान पुत्र मुन्ना, निवासीः गुन्दापुर मजरे मदोकीपुर, थाना कल्यानपुर (उम्र लगभग 21 वर्ष), 4. साजिब पुत्र इरफान उर्फ चांद, निवासीः मकान नं. 224, आवास विकास हंसपुरम, थाना नौबस्ता, जिला कानपुर नगर (उम्र लगभग 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 1. 02 अदद हथौड़ा, 01 अदद बर्मा, 01 अदद प्लास, 01 अदद पेचकस, 02 अदद चाकू एवं 01 अदद आरी, 2. 01 अदद एलईडी टीवी, 3. 02 अदद बैटरी, 4. 02 अदद इनवर्टर, 5. लगभग 08 किग्रा कॉपर (तांबा) वाइंडिंग तार, 6. 02 अदद काले रंग के माइक एवं 01 अदद वायरलेस सेट, 7. 07 अदद डीजे यूनिट के ढक्कन, 8. 01 अदद सीलिंग फैन का डायनमो एवं 02 अदद मैरून रंग के ढक्कन, 9. डीजे को एम्पलीफायर से जोड़ने वाला तार, 10. 01 अदद स्कूटी होंडा एक्टिवा, रंग स्लेटी, नं0 UP 35 BZ 1998, 11. 02 अदद एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 12. नकद धनराशि ₹3,950/-, 13. 01 अदद मोट रसाइकिल, बरामद। बरामदगी के धार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 111/317(2)/317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ मे बताया गया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक संगठित चोरी का गिरोह चलाते हैं तथा एकांत में स्थित मकानों, घरों एवं दुकानों को निशाना बनाकर ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी से प्राप्त सामान को बेचकर तथा चोरी की धनराशि को आपस में बांटकर अपनी जीविका एवं ऐशो-आराम की जरूरतें पूरी करते हैं। चोरी का सामान वे कानपुर नगर के सुजानपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के बगल में एसबी एंटरप्राइजेज नामक कबाड़ की दुकान पर औने-पौने दामों में बेचते थे। जिसके संचालक “मोहम्मद सैफ पुत्र स्व० मोहम्मद निजाम हैं। आरोपियो ने यह भी बताया कि चोरी किया गया सामान मौहार माइनर कट के पास स्थित एक निष्प्रयोज्य कमरे में एकत्र कर रखते थे तथा आज उक्त सामान को कानपुर ले जाकर बेचने की फिराक में थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

