Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा 02 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.380 किग्रा अवैध गांजा, ₹33,205 बिक्रीधन, 02 मोबाइल फोन एवं 01 मोटर साइ‌किल बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी खागा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना खागा के नेतृत्व में उ0नि0 गिरीश धर दुवे चौकी प्रभारी कस्वा थाना खागा मय टीम व आबकारी निरीक्षक रमेश कुमार सिंह मय टीम द्वारा दिनांक 19.08.2026 को प्रभावी सुरागसी-पतारसी एवं मुखबिर खास की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त राहुल कुमार पासवान पुत्र राजकुमार पासवान निवासी ऐराया सादात थाना सुल्तानपुर घोष उम्र करीब 20 वर्ष को नया बस स्टाप मानू का पुरवा की सामने वाली गली कस्बा खागा बफासला 01 किमी पूरब से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पोटली में 1280 ग्राम नाजायज गांजा व एक पारदर्शी डिब्बे में 31325 रु0- बिक्रीधन व एक एण्ड्रायड मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 341/26 धारा 8/20 व 8/29 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। व 01 नफर अभियुक्त प्रिंस मौर्या पुत्र पप्पू मौर्या निवासी भीखमपुर थाना सुल्तानपुर घोष उम्र करीब 23 वर्ष को किशनपुर रोड़ ओबरब्रिज के बगल कस्बा व थाना खागा बफासला 01 किमी दक्षिण से गिरफ्तार, कब्जे से एक पोटली में 1100 ग्राम नाजायज गांजा व 1880 रु०- नगद बिक्रीधन व एक अदद एण्ड्रायड मोबाईल व एक अदद वाहन मोटर साईकिल बरामद किया गया गिरफ्तारी एवं बरामदी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 342/26 धारा 8/20 व 8/29 NDPS ACT का आभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपियो को आज दिनांक 20.08.2026 को आवश्यक विधिक कार्यवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By