उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थानां पुलिस द्वारा दो चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 06 पीतल के घंटे बरामद किया गया। धाता थाने पर वादी चन्द्रभूषण मिश्र पुत्र स्व० दयाशंकर मिश्र निवासी ग्राम तुलसीपुर एरई थाना धाता द्वारा दी गई तहरीरी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 149/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज दिनांक 20.08.2026 को थाना धाता पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 149/2026 धारा 303(2) बीएनएस में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. ज्ञान सिंह निषाद पुत्र रमेश उर्फ खल्ला निवासी मखौवा थाना धाता उम्र 32 वर्ष व 2. महेश उर्फ कल्लू पुत्र बलराज सोनकर निवासी ग्राम अढौली थाना धाता उम्र 34 वर्ष को चोरी गये 06 पीतल के घंटे के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

