Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के महाखेड़ा गाँव के समीप ट्रक और लोडर की भिड़ंत हो गई। जिसमें लोडर चालक व खलासी दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव निवासी कधई का 35 वर्षीय पुत्र राम मनोहर जो लोडर चालक है और उसका गांव निवास छेदा लाल का 38 वर्षीय पुत्र धर्मराज लोडर में खलासी है। दोनों लोडर पर सवार होकर जा रहे थे। जब थाना क्षेत्र के महाखेड़ा गाँव के समीप पहुंचे। तभी ट्रक और लोडर की भिड़न्त हो गई। जिसमें लोडर चालक राम मनोहर व खलासी धर्मराज दोनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत घायलों को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व महावीर के साथ घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By