Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता विकास खंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कहीं तालाब उफान पर हैं । तो कहीं रास्तों पर पानी भर जाने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। मखौआ, रानीपुर यमुना कटरी गांव के बीच संपर्क मार्ग पर करीब तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। लगभग 100 मीटर लंबाई में खड़ंजा पूरी तरह जलमग्न होने से यमुना कछार क्षेत्र के कई गांवों में आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार मार्ग पर पानी भरने से राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों का निकलना भी बंद हो गया है। कुछ गांवों का संपर्क भी प्रभावित हुआ है। क्षेत्र में जलनिकासी प्राकृतिक नाले के माध्यम से यमुना नदी में होती है, लेकिन यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण नाले में भी पानी भर गया है। यमुना कछार क्षेत्र से संपर्क जोड़ने में बाधित हो गया है। मखौआ ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि सियाराम निषाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी निषाद सहित ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बारिश के दौरान यह रास्ता करीब दो माह तक बाधित रहता है। ग्रामीणों ने मार्ग की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि बरसात के समय आवागमन बाधित न हो। वही ग्रामीणों का कहना है क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जलनिकासी और संपर्क मार्ग की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By