उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अमौली विकास खंड की ग्राम पंचायत सराय धरमपुर में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई। पानी की टंकी नलकूप आपरेटर की नियुक्ति न होने से एक माह से जलापूर्ति ब्यवस्था ठप्प चल रही है। वही कार्य दाई संस्था द्वारा सांसद के मकान से लेकर आधा दर्जन मकानों में जल कनेक्शन भी नहीं किया गया हैं। जिससे इस योजना से उन्हें भी वंचित कर दिया गया है।गाँव में टंकी से कुछ दिनों तक पानी की आपूर्ति होने के बाद पिछले करीब एक माह से गांव में पानी की सप्लाई नहीं होने से ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक,नलकूप के साथ जलापूर्ति हेतु टंकी तैयार होने के बाद कुछ दिनों तक नियमित रूप से पानी की सप्लाई भी हुई। लेकिन इसके बाद जलापूर्ति बंद हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि नलकूप का ऑपरेटर कार्यालय में ताला लगाकर गायब है।जिसके चलते पूरी व्यवस्था ठप पड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक महीने से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। गाँव लहुरीसरांय निवासी जनपद के निवासी सांसद नरेशचंद्र उत्तम पटेल के चचेरे भाई अनीस उत्तम ने बताया कि सासद के मकान से लेकर जल निगम की कार्य दाई संस्था ने रामकिशोर उत्तम, अनीस उत्तम, रवींद्र,ज्ञानेंद्र दुबे, अनूप उत्तम सहित आधा दर्जन मकानों में जल कनेक्शन भी नहीं किया गया जिससे सासद सहित अन्य लोगों को इस योजना से बंचित कर दिया गया है। इतना ही नहीं सराय धरमपुर में दो गलियों में जल कनेक्शन भी नहीं हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन का कार्य अपूर्ण होने के बावजूद कार्य दाई संस्था का ठेकेदार नलकूप हैण्ड ओवर करने के लिए प्रधान के पास चक्कर लगा रहे हैं। इस संबंध में जल निगम के क्षेत्रीय जेई उज्जवल सिंह ने बताया की जो समस्या आ रही है उसको तत्काल शीघ्र निराकरण करा कर सप्लाई चालू कराई जाएगी अभी मेरे संज्ञान में आया है । कि कंपनी वालों को बोल दिया गया है कल से सप्लाई चालू करने के लिए निर्देशित किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

