Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों के नेता जनता के बीच लगातार संपर्क साध रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े डॉ. रामनरेश पटेल ने सेक्टर औखरा-कुंवरपुर के अंतर्गत बूथ अध्यक्षों के घर पहुंचकर मतदाता सूची सुधार अभियान चलाया अभियान के दौरान जनवरी 2026 में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने, एक ही मकान नंबर पर दर्ज कई मतदाताओं के नामों की जांच कराने, अपात्र अथवा गलत दर्ज नामों को हटवाने तथा मतदाता सूची में नाम, पता आदि में हुई त्रुटियों को दुरुस्त कराने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर पात्र युवाओं को मतदान के अधिकार से जोड़ने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया गया इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम कृपाल सोनकर, विधानसभा सचिव जितेंद्र पासवान सहित बूथ अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ता और गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By