Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जनहित संकल्प पार्टी के बिंदकी प्रभारी भामाशाह एडवोकेट डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल अपनी टीम के साथ कानपुर नगर के नर्वल मोड़ स्थित टोस चौराहा पहुंचे। जहां अमित गुप्ता के यहां आयोजित भंडारे में उन्होंने सहभागिता की और प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी भंडारे में पहुंचकर सेवा कार्य की सराहना की। डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहभागिता आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करती है ऐसे आयोजनों से लोगों के बीच सहयोग और सद्भाव की भावना बढ़ती है इस मौके पर जनहित संकल्प पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र मौर्य, सरदार सेना के जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल उर्फ गोलू, राहुल सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By